जनपद पश्चिम सिंहभूमि के चाईबासा अंतर्गत चक्रधरपुर के एक निजी स्कूल के हॉस्टल से 7वीं कक्षा का छात्र विनायक प्रधान बीती रात से लापता है. स्कूल प्रबंधन और परिजन लगातार सभी संभावित जगहों पर लापता छात्र की खोजबीन में जुटे हैं लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस में भी अभी किसी की तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है. छात्र के लापता होने के स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि सुबह 5 बजे जब छात्रों को पढ़ने के लिए उठाया जा रहा था, तब विनायक अपने बिस्तर पर नहीं था. पता चला कि वह रात 10 बजे से विनायक अपने बिस्तर पर नहीं था.
अचानक विनायक के गायब होने पर तत्काल विनायक के मां को फोन पर जानकारी दी गई. लापता छात्र के माता-पिता दौडे हुए स्कूल पहंचे. बेटे के लापता होने पर स्कूल के शिक्षकों को खूब खरी-खोटी सुनाई. विनायक का पिता चाय और पान की दुकान चलाता है और इस हालात में भी अंग्रेजी स्कूल में बेटे की शिक्षा देने में जुटा था. गौरतलब है कि चक्रधरपुर के निजी स्कूल के हॉस्टल से छात्र के इस तरह गायब होने की दो माह में यह दूसरी घटना है. इसके पहले भी शुभम महतो स्कूल छात्रावास से गायब हुआ और एक सप्ताह बाद उसका शव मिला था. इसी आशंका से चक्रधरपुर में लोग दहशत में हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours