झारखंड में चाईबासा के मुफ्फसिल थाना के टेकराहातू गांव में सरस्वती पूजा देखकर अपने प्रेमी के साथ घर लौट रही प्रेमिका के साथ 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि छह आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.

घटना के संबंध में बताया गया कि प्रेमी- प्रेमिका चाईबासा शहर के कई इलाकों में सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में शहर से थोड़ी दूर पर टेकरा हातू गांव के पास दोनों पहुंचे, तो 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर भगा दिया. इसके बाद अंधेरे और सुनसान जगह पर ले जाकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस बीच प्रेमी को मुख्यमार्ग पर मुफ्फसिल थाने का पेट्रोलिंग वाहन मिल गया. प्रेमी ने तत्काल पुलिस को सारी बात बतायी. पुलिस भी बगैर देर किए प्रेमी के साथ घटनास्थल पहुंची. पुलिस को आता देख सभी आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 2 को दबोच लिया.

पुलिस की कार्रवाई से प्रेमिका की जान बच गई, कहा जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा की हत्या करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन पुलिस को आता देख सभी भागने लगे. वह  जगन्नाथपुर की रहने वाली है और चाईबासा में रहकर पढ़ाई करती है. पुलिस बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours