झारखंड के बड़े नक्सलियों में शुमार सुधाकरण ने अपनी पत्नी नीलिमा के साथ तेलंगाना में सरेंडर कर दिया है. झारखंड में सुधाकरण पर एक करोड़ जबकि नीलिमा पर 25 लाख का इनाम घोषित है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कई अहम राज उगले हैं. फिलहाल झारखंड पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है.

कौन है नक्सली सुधाकरण
तेलंगाना के अदिलाबाद का रहने वाला सुधाकरण माओवादियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य है. उसने झारखंड में करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. उस पर झारखंड में एक करोड़ का इनाम घोषित है. उसकी पत्नी नीलिमा तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली है, उस पर 25 लाख का इनाम घोषित है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours