झारखंड के धनबाद में सड़क दुर्घटना में तीन की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार तीन युवकों के साथ ये हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली के पास जीटी रोड पर हुआ. तीनों बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के खरनी के रहने वाले थे.
तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर निरसा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान देवली के समीप बाइक डिवाइडर से टकरा गई. इससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीनों बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के खरनी के रहने वाले थे. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
मृतकों की पहचान शुक्र रजवार, सुनील तुरी एवं बिराज सिंह के तौर पर हुई. पुलिस के मुताबिक बाइक काफी रफ्तार में थी. रफ्तार के कारण ये हादसा पेश आया. किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था और ट्रिपल लोडिंग भी थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours