झारखंड में आज (सोमवार) आठवीं बोर्ड की परीक्षा हो रही है. परीक्षा में छह लाख बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. परीक्षा के लिए होम सेंटर की बजाय आस- पास के स्कूलों में केन्द्र बनाये गये हैं.
परीक्षा कुल सौ अंकों की है. इसमें परीक्षार्थियों को पांच विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और सोशल साइंस में बीस- बीस अंक के सवाल सुलझाने होंगे. परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट दी जायेगी और पूरी परीक्षा एक ही पाली में होगी. परिणाम 30 अप्रैल से पहले जारी होगा.
आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिला स्तर पर सेंटर बनाये गये हैं, जिसकी सख्या 22 हजार से ज्यादा है. इस परीक्षा में पास करने के बाद ही छात्रों को नौवीं में दाखिला मिल पाएगा. इस बार पहली बार ओएमआर सीट से परीक्षा हो रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours