बोकारो के लिए लोगों के लिए शनिवार का दिन बहुत खास था क्योंकि झारखंड में बोकारो ऐसा पहला जिला बन गया है जहां इंडियन ऑयल की ओर से सीएनजी का स्टेशन स्थापित किया गया है. नया मोड़ स्थित भासिन पेट्रोल पंप में सीएनजी पंप का शुभारंभ सासंद पीएन सिंह और विधायक विंरची नारायण ने फीता काटकर व बैलून उड़ा कर किया. इस मौके पर दो टेंपू में सीएनजी भरा गया. मौके पर चास महापौर, बीएसएल के ईडी, इंडियन ऑयल के मंडलीय और क्षेत्रीय अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए.


मुख्य अतिथि सासंद पीएन सिंह विधायक विरंची नारायण के द्वारा केन्द्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से अब घरों में सीधे रसोई गैस पाईप लाईन के जरिए पहुंच जाएगी. इस सीएनजी पंप के शुरु होने यहां के लोगों का इसका लाभ मिलेगा और पैसे की भी बचत होगी. बताते चले कि वर्ष 2020 तक बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग के 79 हजार लोगों के घरों में रसोई गैस पाइपलाईन के जरिए एलपीजी गैस पहुंचाने को लेकर इंडियन ऑयल ने कमर कस ली है. इसके लिए सर्वे का काम भी शुरु कर दिया गया है.



सीएनजी के शुरु होने से वाहन पर खर्चा पेट्रोल से 60 प्रतिशत और डीजल से 40 प्रतिशत सस्ता होने की बात कही जा रही है. सरकार का दावा है कि इंडियन ऑयल वर्ष 2020 तक 2540 किमी लंबा पीएम ऊर्जा गंगा गैस पाईप लाइन परियोजना की शुरुआत होने के साथ ही प्राकृतिक गैस सीधे हल्दिया, बोकारो, धामरा होकर यहां के लोगों को भी मिलनी शुरु हो जाएगी. विदित हो कि देश की राजधानी सहित अनेक प्रांतों में सीएनजी दशकों पहले आ चुकी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours