गोड्डा : जिले के महगामा प्रखंड के जियाजोरी मैदान में प्रत्येक साल आयोजित होने वाले जलसा के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है, संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार ललमटिया-महगामा मुख्य सड़क पर स्थित जियाजोरी मैदान में जबरदस्त तैयारियां की जा चुकी है। रौउजतुल उलूम जियाजोरी जाताकोठी मदरसा के द्वारा आयोजित जलसे के लिए मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया है तथा लोगों की सुविधा के लिए कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं, कमिटी सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5 बजे जलसे की शुरुआत होगी। वहीं जानकारी हो कि जियाजोरी मदरसा कमिटी द्वारा प्रत्येक साल 27 और 28 फरवरी की तारीख में जलसा का आयोजन होता आया है और इस साल भी 7वें जलसे का आयोजन किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक आयोजित जलसे में भारी भीड़ आने की संभावना है; कार्यक्रम आयोजक अब्दुल हकीम अंसारी और मोहसिन अंसारी ने मंगलवार रात गोड्डा न्यूज से विशेष बातचीत में बताया कि आयोजित जलसा में कर्नाटक, चेन्नई, बेंगलोर और यूपी से कई मौलानाओं का आगमन होगा तथा आयोजित जलसे के माध्यम से नेकी की राह का सन्देश जारी किया जाना है, साथ ही आयोजित जलसे के माध्यम से देश के अमन-चैन की दुआ भी मांगी जाएगी। हालांकि रौउजतुल उलूम जियाजोरी जाताकोठी मदरसा द्वारा जिस विराट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उसको लेकर बड़े जनसहयोग की दरकार पड़ती है साथ ही साथ मदरसा में पढ़ रहे 190 बाहरी और लगभग 200 स्थानीय बच्चे की पढाई में हो रहे खर्च को लेकर भी बड़ी राशि की आवश्यकता पड़ती है; इसलिए मदरसा कमिटी सदस्यों ने बातचीत के दौरान कहा कि हमें हर साल आयोजित होने वाले जलसे से बड़े जनसहयोग की भी अपेक्षा होती है ताकि बड़ी संख्या में मदरसा में पढ़ रहे बच्चों की परवरिश में कोई कमी न आने पाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours