गोड्डा : झारखंड प्रदेश में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र (181) की शुरुआत की गई थी, इसी सेवा का लाभ उठाते हुए ग्रामीणों की पहल के बाद गोड्डा जिले में आज सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बड़ी कार्रवाई होते देखा गया। संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसन्तराय प्रखंड के जमनीकोला गांव में आज प्रशासनिक कार्रवाई होते देखा गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज शिकायत के बाद जहिर अहमद, शेख मनिर, शेख जामाल, शेख मुस्तकीम, शेख अमिर, शेख कलीम, शेख हनिफ के द्वारा किए गए अवैध कब्जा पर कार्रवाई की गई है, जानकारी दी जा रही है कि उक्त कार्रवाई प्रभारी दण्डाधिकारी गौतम कुमार पंड़ित की उपस्थिति में हुई थी साथ ही मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद भगत, राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार सुमन, सब इस्पेक्टर शिवाजी मिश्रा व अन्य की उपस्थिति देखी गई थी। मौके पर गोड्डा न्यूज से विशेष बातचीत में दण्डाधिकारी गौतम कुमार पंडित ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत आमजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी जिसके बाद आवश्यक जांच के बाद आज कार्रवाई की गई। आगे उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अन्य जगहों पर भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours