झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चार आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है. जबकि पांच को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

कृषि एवं पशुपालन विभाग के विशेष सचिव विमल को नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तरी छोटानागपुर का आयुक्त बनाया गया है. संस्कृति निदेशक के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह को देवघर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव कमल जॉन लकड़ा को रांची के बदोबस्त पदाधिकारी पद पर भेजा गया है. हालांकि वह अगले आदेश तक आयोग का काम देखते रहेंगे. हजारीबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक कुमार शाही को संस्कृति निदेशक के पद पर तबादला किया गया है.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक उमा शंकर सिंह को  सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दुमका डीसी मुकेश कुमार को दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी काम अगले आदेश तक देखना होगा. हजारीबाग डीसी रविशंकर शुक्ला को जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. माधव शरण सिंह को भविष्य निधि निदेशालय का निदेशक बनाया गया है. हालांकि वह अगले आदेश तक मुख्य लेखा नियंत्रक, वित्त का भी काम देखते रहेंगे. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. हालांकि वह अगले आदेश तक स्टेट लेबर वेलफेयर सोसायटी की भी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours