सीएम रघुवर दास ने कहा कि गांवों में सड़क, पानी और बिजली हो तो फिर कोई शहर की ओर पलायन नहीं करेगा. इसलिए राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से इन्हें और मजबूत करने का इरादा रखती है. सीएम रांची में पंचायती राज विभाग के जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ बैठक में बोल रहे थे.

पंचायती राज संस्थाओं को झारखंड में और अधिक मजबूत करने की दिशा में राज्य की रघुवर सरकार तेजी से काम कर रही है. इसके लिए पंचायतों को और अधिक अधिकार देने की कोशिश हो रही है. प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित जिला समन्वयक और प्रखंड समन्वयकों की बैठक को सीएम ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित पेयजलापूर्ति योजना को लागू करने का जिम्मा ग्राम सभा को दिया जाएगा. इसके अलावा गांवों में पेवर्स पथ बनाये जाएंगे. स्ट्रीट लाइट भी लगाये जाएंगे.

पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए. पूरे प्रदेश से समन्वयकों को बुलाया गया था. बैठक में कई तरह की बातें हुईं. सीएम रघुवर दास ने चेतावनी दी कि बैठक कर योजनाओं की मानिटरिंग करें. सीएम ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताने को कहा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours