झारखंड के सरायकेला जिले के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में 25 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के कांड्रा-चौका के पास हाईवा और जीप में टक्कर हो गई, इस दुर्घटना में  दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 25 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन मे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पातल में भर्ती किया गया. हादसें में घायल चार लोगों की हालत गम्भीर देखते हुए चारों को टीएमएच रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है  की कांड्रा-चौका रोड पर लखना सिंह घाटी में हाईवा और कमांडर जीप की आमने सामने हुए टक्कर में जीप सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और 25 से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि सभी मृतक और घायल तमाड़ थाना के अंतर्गत नेगटा साई, गुनिया कोचा और रंगा माटी के रहने वाले है, जो कि किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours