देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. सात चरणों में चुनाव होना है. वहीं झारखंड में अंतिम चार चरणों में मतदान होगा. 29 अप्रैल को 3 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसके बाद 6 मई को चार, 12 मई को भी चार और 19 मई को तीन सीटों पर वोटिंग के साथ झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा. 23 मई को एक साथ पूरे देश में काउंटिंग होगी. तारीखों के ऐलान के साथ सूबे में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है.
फेज वाइज वोटिंग का ब्योरा
चौथा चरण- 29 अप्रैल- चतरा, लोहरदगा और पलामू में मतदान
पांचवां चरण- 6 मई- कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग
छठा चरण- 12 मई- गिरिडीह, धनबाद जमशेदपुर, सिंहभूम
सातवां चरण- 19 मई- गोड्डा, दुमका, राजमहल
बता दें कि झारखंड की 14 सीटों में से पांच एसटी और एक एससी सीट है. ऐसा माना जा रहा है कि नक्सली समस्या को देखते हुए झारखंड में चार चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 14 में से 12 सीटें जीती थीं. जेएमएम के पाले में दो सीटें गयी थीं. कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी और आजसू का खाता तक नहीं खुला था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours