कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सत्ता में आने के बाद प्रत्येक गरीब परिवार को हर माह 6 हजार रुपया देने का वादा जुमला नहीं है. कांग्रेस जो कहती है, वो करती है. सत्ता में आने के बाद यदि भाजपा का भी कोई कार्यकर्ता गरीब होगा, तो उसे भी 6 हजार रुपया प्रति महीना कांग्रेस सरकार देगी.
दरअसल सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उऩकी सरकार बनी, तो देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये नकद दिया जाएगा. आलमगीर आलम ने इस वादे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने ये भी जानकारी दी कि बतौर स्टार प्रचाकर प्रियंका गांधी का झारखंड में भी दौरे होंगे.
चतरा सीट को लेकर राजद से फंसे पेंच पर प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि महागठबंधन के अंदर यदि राजद एक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए राजी हो जाता है, तो कांग्रेस इसका स्वागत करेगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो विकल्प की भी तैयारी है. हालांकि पार्टी को उम्मीद है कि राजद एक सीट पर चुनाव लड़ने को राजी हो जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours