कृषि मंत्री रणधीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सारठ जिला परिषद की सदस्य ने उनपर सरेआम मारपीट और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. हालांकि, मंत्री ने भी सदस्य पर दुर्व्‍यवहार करने की बात कही है.

दरअसल, जामताड़ा के मदनकाटा के कालाझरिया में लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन हुआ था. इसमें मंत्री रणधीर सिंह और जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी भी शामिल हुईं. इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. बाद में स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करवाया.

पिंकी के मुताबिक, मंत्री को उनके यज्ञ में शामिल होने पर ऐतराज था. मंत्री उन्हें जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई. इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ. बकौल, पिंकी उऩके इतना कहने पर कि आप यज्ञ में शामिल होने या मारपीट करवाने आए हैं, मंत्री बिफर गये और थप्पड़ जड़ दिया. मंत्री ने कथित तौर पर उनके बाल पकड़कर मारपीट की और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर गालियां भी दीं.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours