झारखंड में पलामू के जंगलों में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीपीसी नक्सलियों से मुठभेंड़ हुई है. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. हालांकि पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों के पिट्ठू और सामान को बरामद किया है. पुलिस की तरफ से घटना की जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महोदंड के चमरदाहा जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी.
एसपी ने कहा कि महोदण्ड पांडु के सीमावर्ती चमरादाहा के जंगल मे पलामू पुलिस ने TPC उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ किया. उग्रवादी अपना वर्दी, पिठु, मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान भारी मात्रा में छोड़कर भागे गए हैं. हालांकि पलामू पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है. इलाके में चल रहे सर्च अभियान में एसपी अरुण कुमार सिंह, डीएसपी शंभू कुमार सिंह समेत सीआरपीएफ के पदाधिकारी शामिल हैं.
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दुमका में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दस लाख के इनामी नक्सली शहदेव राय उर्फ ताला दा को मार गिराया गया था. मुठभेड़ शिकारीपाड़ा थाना इलाके के छातुपाड़ा जंगल में हुई थी. पुलिस ने मौके से एक एके 47, एक इंसास राइफल, गोलियां और पिट्ठू बरामद किये थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours