झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने है. तारीखों के ऐलान के साथ रांची का सियासी पारा चढ़ गया है. रांची पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के महागठबंधन को महामिलावट बंधन करार देते हुए कहा कि देश को इनलोगों से एलर्जी है.

मनोज तिवारी की माने तो मोदी सरकार के पांच साल के काम से विपक्ष की नींद उड़ी हुई है. इसलिए वे कुनबा बनाकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. बतौर बीजेपी सांसद विपक्ष की ये एकजुटता गुड गवर्नेंस के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के लिए है.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तिथि के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार राज्य की सभी 14 सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा. चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है. वहीं कांग्रेस और जेएमएम ने चार चरणों में चुनाव की घोषणा को लॉ एंड ऑर्डर की विफलता का नतीजा करार है. विपक्ष के मुताबिक इस घोषणा से साफ हो गया है कि नक्सलियों के खात्मे को लेकर राज्य सरकार के दावे झूठे हैं. विपक्ष की माने तो इस बार जनता बीजेपी और केन्द्र सरकार के खिलाफ है.

बता दें कि झारखंड में अंतिम चार चरणों में मतदान होगा. 29 अप्रैल को 3 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसके बाद 6 मई को चार, 12 मई को भी चार और 19 मई को तीन सीटों पर वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा. 23 मई को एक साथ पूरे देश में काउंटिंग होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours