रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में माओवादियों के नाम से पोस्टर चिपकाए गए हैं। इससे इलाके में दहशत का आलम है। हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी पोस्टरों को उखाड़कर जब्त कर लिया है। पुलिस पोस्टरबाजी को शरारती घटना मान रही है। बरियातू थाना क्षेत्र के मैरेज हॉल, पोस्ट ऑफिस के आस पास ये पोस्टर चिपकाए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों ने पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं । पोस्टर लगाने वाले की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। बरियातू थाना क्षेत्र के मैरेज हॉल, पोस्ट ऑफिस के पास चिपकाए गए सभी पोस्टर पुलिस ने हटा दिए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours