गोड्डा, पोडैयाहाट प्रखंड के बक्सरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उन सभी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने समाज को विकास की तरफ बढ़ाने का काम किया है। फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं को मोमैंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकरीबन साढ़े चार सौ महिलाएं शामिल हुईं जो आस-पास के गांव मोतिया, डुमरिया, बसंतपुर, पटवा, पेटवी, बहोरिया आदि गांवों से आईं थी। जिन महिलाओं को मंच पर बुला कर सम्मानित किया गया उनमें आस-पास के गांवों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सिलाई सेंटरों में प्रशिक्षित महिलाओं के साथ-साथ ‘सुपोषण’ और ‘स्वच्छाग्रह’ से जुड़ी महिलाएं भी शामिल थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आस-पास के गांवों की उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्हों अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर खुद को एक मिसाल के तौर पर स्थापित किया है।  कार्यक्रम में बच्चियों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक प्रशांत मंडल और समाज सेवी ममता कुमारी के अलावा बक्सरा पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रमन कुमार सहित तमाम गनमाण्य लोग मौजूद थे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours