झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी गंभीर हालत बनी हुई है, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार चारों छात्र मैट्रिक परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से कर्रा से भुसूर गांव की ओर लौट रहे थे, तभी सड़क हादसे में तीनों लोग के सिर में चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गए, वहीं सीएचसी कर्रा में प्रभारी डॉक्टर मुशर्रफ जमाल के द्वारा तीन छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल छात्र को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बैग में मिले एडमिट कार्ड से हुई है, जिसमें अजय टोप्पो उम्र 16 वर्ष, दूसरा छात्र अमृत होरो और तीसरा छात्र अजीत होरो के रूप में की गयी है. बता दें कि तीनों मृतक हाई स्कूल डहकेला के छात्र हैं. वहीं दोनों घायलों की पहचान अनमोल मुंड़ा समुएल कच्छप के रूप में हुई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours