झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को जेडीयू के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और एनडीए के पूर्व संयोजक शरद यादव ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

मुलाकात के बाद लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के अध्यक्ष  शरद यादव ने कहा कि लालू से गठबंधन और देश की राजनीति पर बात हुई. बिहार में महागठबंधन मजबूत है. बिहार से देश के महागठबंधन को मजबूती मिलेगी. बिहार देश से आगे चलता है. सीटों का बंटवारा भी जल्द होगा.

पुलवामा हमले  पर शरद यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि इंटेलिजेंस फेल है. आंतरिक सुरक्षा में लैप्स हुआ है. वहीं, बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 42 वादे में बीजेपी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. फौज और मंदिर-मस्जिद की आड़ में बीजेपी राजनीति कर रही है. हमसब मिलकर उसे उजागर करेंगे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours