रांची रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के अलावा राज्य की रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज झारखंड बेरोजगारी का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है. ऐसे में मैं पूछना चाहता हूं कि सरकार ने पिछले चार साल में कितनी नौकरी दी. कितनी फैक्ट्रियां लगवाईं. यहां की जनता से सिर्फ झूठे वादे किये गये.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पूरा विपक्ष एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है. और बीजेपी की हार तय है. सभी 14 लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत होगी. छह महीने बाद विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की हार होगी. हमसब मिलकर झारखंड को बदलने वाली सरकार देंगे. मैं झारखंड को बदलने आया हूं. झारखंड गरीब नहीं, पर यहां की जनता गरीब.
राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी समेत जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के नेता भी शामिल हुए. रैली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां कांग्रेस ने अपनी जमीनी ताकत दिखायी, वहीं बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता भी नजर आई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours