रांची के मूरी में बड़ा हादसा पेश आया है. हिंडाल्को कंपनी के डंपिंग यार्ड में जमीन धंसने से कई गाड़ियां इसमें फंस गई हैं. कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई है. अबतक चार मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है. करीब 10 मजदूरों के दबने की बात सामने आ रही है. मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू नहीं हो पाया है.
हिंडाल्को मूरी के हेड एनएन राय ने कहा, 'मूरी स्थित संयंत्र के पास बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में घटना घटी है. यार्ड से अवशेष बाहर बिखर गये हैं. इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थिति का आकलन करने के लिए अस्थायी रूप से प्लांट के ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है.'
जानकारी के मुताबिक हादसे में बॉक्साइट डंपिंग यार्ड का गार्डवॉल ध्वस्त हो गया है. दोपहर में लंच के वक्त हादसा हुआ. हादसे की वजह से आस- पास के खेतों को भी नुकसान पहुंचा है. हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बॉक्साइट के अवशेष प्लांट के गार्डवॉल को तोड़ते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर तक आ पसरा. इससे रास्त में पड़ने वाले पेड़, बिजली के खंबे और तीन तालाब इसमें समा गये. एक हाइवा, दो पोकलेन और एक जेसीबी मिट्टी में आधे दबे नजर आये.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours