गोड्डा, बोआरीजोर प्रखंड के गोराडीह गांव में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से तीन कुओं का जीर्णोद्धार करके पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। दरअसल गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही गांव के कई कुएं सूख चुके हैं जिसके चलते गांव के लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई थी। अदाणी फाउंडेशन की तरफ से तीन सार्वजनिक कुओं की पहचान की गई तथा उनका जीर्णोद्धार किया गया। जरूरत के हिसाब के कुओं की गहराई भी बढ़ाई गई है ताकि गर्मी बढ़ने के बाद भी कुओं का जलस्तर कम ना हो। गोराडीह गांव के निवासी मोहम्मद हारुन अंसारी कहते हैं कि गांव में कुछ ही कुएं हैं जिनका पानी पीने योग्य है जिसमें से एक मोमीन टोला का कुआं भी है। कुएं का पानी सूख जाने से महिलाओं को पीने का पानी दूर जाकर लाना पड़ता था, लेकिन अब अदाणी फाउंडेशन द्वारा जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद कुएं में एक बार फिर से पानी भर गया है जिससे गांववालों खास कर महिलाओं को विशेष राहत मिली है। एक और ग्रामीण जितेन्द्र टुडु कहते हैं,  इलाके में जलस्तर के काफी नीचे चले जाने से गर्मी शुरू होते ही अक्सर गांव के कुएं सूखने लगते हैं। सरक टोला में मौजूद सार्वजनिक कुएं के सूखने के बाद यहां पीने के पानी की भारी दिक्कत हो गई थी। पीने का पानी लाने के लिए महिलाओं और बच्चों को दिन में कई चक्कर लगाना पड़ता था। जितेन्द्र अदाणी फाउंडेशन के अधिकरियों को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि अदाणी फाउंडेशन ने गर्मी के दिन में सूख चुके कुओं का जीर्णोद्धार करके गांव वालों को बहुत बड़ी सौगात दी है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours