गोड्डा, प्रखंड के अंतर्गत सभी प्लास टू और मिडिल स्कूल के उन सभी नामित शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ज्ञानोदय कार्यक्रम से जुड़े हैं। प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में वेब पोर्टल द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया गया। ज्ञात हो कि ‘ज्ञानोदय’ जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा वो महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिसके तहत जिले के सभी ‘प्लास टू’ स्कूलों के अलावा सभी मिडिल स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास के जरिए ऑडियो विजुअल माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। ज्ञानोदय कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन में उपायुक्त किरण कुमारी पासी का योगदान बेहद अहम रहा है। फिलहाल गोड्डा प्रखंड के 31 स्कूलों में समार्ट क्लास का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों का कहना है कि पिछले सत्र के परिणामों और शिक्षकों से मिले सुझावों के आधार पर पाठ्य सामग्री में कुछ अति आवश्यक बदलाव भी किए गए हैं जिसे नए के शुरुआत से ही लागू किये जाने की योजना है। इसी के तहत प्रखंड के सभी स्कूलों के नामित शिक्षकों को प्रखंड मुख्यालय बुलाकर अदाणी फाउंडेशन की ज्ञानोदय टीम द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों ने पाठ्य सामग्री में किए गए बदलाव की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और अदाणी फाउंडेशन की यह पहल नए सत्र के छात्रों के लिए अत्यन्त सकारात्मक साबित होने वाले हैं।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
प्लस टू और मिडिल स्कूल के शिक्षकों के लिए ‘ज्ञानोदय प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours