झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखण्ड विकास मोर्चा का कोई कुनबा नहीं बचेगा. सबका भाजपा में विलय हो जायेगा. सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

गोड्डा सांसद व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे बुधवार को भाजपा व घटक दलों के कार्यकर्ताओं के कार्यकारणी की बैठक में शामिल होने गोड्डा पहुंचे थे. बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महा गठबंधन के प्रत्याशी व झाविमो नेता प्रदीप यादव जब हाथ उठाएंगे तो ऐसे व्यक्ति के लिए जो अगड़ी जाती से आता है. हम जब हाथ उठाएंगे तो मोदी जी के लिए, जो पिछड़े वर्ग से आते हैं .

अन्नपूर्णा देवी और नीलम देवी के भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि इन लोगों का वहां दम घुट रहा था, इसलिए वो भाजपा में शामिल हुई हैं. पार्टी में दोनों का स्वागत करते हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours