चतरा सीट पर प्रत्याशी देने से उपजे विवाद पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने सफाई पेश की है. उऩ्होंने कहा कि आरजेडी महागठबंधन में अभी भी शामिल है. जबकि चतरा और पलामू सीट को लेकर पार्टी शुरू से मांग करती रही है.
राणा ने कहा कि सीट शेयरिंग पर आरजेडी की औपचारिक सहमति नहीं थी. घोषणा के वक्त पार्टी ने संयुक्त प्रेसवार्ता से दूरी बना ली थी. लिहाजा कांग्रेस को आरजेडी की मांग को समझना चाहिए था. चतरा में पार्टी का जनाधार है, इसलिए प्रत्याशी खड़ा किया. कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार देने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उस स्थिति में आगे की रणनीति तय की जाएगी.
उधर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर आरजेडी को महागठबंधन में रहना है, तो चतरा से प्रत्याशी वापस लेना होगा. बता दें कि आरजेडी ने महागठबंधन को दरकिनार करते हुए चतरा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. मंगलवार शाम को पटना में राबड़ी देवी ने सुभाष यादव को पार्टी का सिंबल दिया. जबकि महागठबंधन के तहत आरजेडी को सिर्फ एक सीट, पलामू मिली थी. लेकिन पार्टी लगातार चतरा के लिए भी दावेदारी पेश कर रही थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours