पलामू में पत्थर की माइन में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक अंजनी सिंह के पत्थर माइंस पर आए नकाबपोश हमलावरों ने वहां जो तांडव किया, उससे मौजूद लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर छुप गए. हमलावरों ने काम कर रहे मजदूरों पर हमला करने के बाद उनको मारपीट कर घायल कर दिया۔ माइंस के काम में लगे पांच पोकलेन व दो ब्रेकर आग के हवाले कर दिया.
छत्तरपुर थाना क्षेत्र के डतटुटा गांव स्थित पत्थर माइंस की यह घटना बताई जा रही है. हमलावरो ने माइंस मजदूरों के साथ मारपीट भी की. इसकी सूचना पाकर छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इस दौरान हमलावरों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की. पुलिस का अंदाजा है कि यह नक्सलियों के किसी ऐसे गिरोह की हरकत है, जिसे शायद माइन मालिक ने पैसा नहीं दिया. एक अनुमान यह भी है कि लोकसभा चुनाव से पहले भी उग्र नक्सली क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाना चाहते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours