इस समय देश का महात्योहार लोकसभा चुनाव चल रहा है और लोकसभा चुनाव में लोगों को वोटरों को वोट डालने के लिए सरकार नए और अनोखे तरह की पहल कर रही है. इसी के तहत झारखंड के जमशेदपुर में वोटरों को मतदान शत प्रतिशत करने के लिए जिला प्रशासन कई अभियान चला रही है. 12 मई को जमशेदपुर मे वोटरों को मतदान दिलवाने के प्रति जिले में अनोखी पहल की जा रही है. इस पहल के तहत मतदाता को वोट डालने के बाद उंगली पर जो स्याही लगाई जाती है उसे दिखाने पर दुकान से 10 से 15 प्रतिशत डिस्कांउट दिया जाएगा.
जमशेदपुर में जिला प्रशासन की इस पहले में माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार भी शामिल हैं. इन लोगों के द्वारा 12 और 13 मई को जिले में एक मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में लोगों को हर सुविधा के साथ कई घरेलू समानों की दुकानें भी दिखाई देंगी. जिसमें जो लोग वोट देकर अपने उंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे, उन लोगों को दुकानदार सामान खरीदने पर 10 से 15 प्रतिशत डिस्कांउट देंगे.
इन ऑफर्स की खास बात ये है कि ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए बल्कि दो दिन 12 और 13 मई तक रहेगा और इसे पाने के लिए लोगों को अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours