हजारीबाग के होटल एके इन्टरनेशनल में रविवार देर रात छापेमारी हुई. इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू के अलग- अलग कमरे से 22 लाख रुपये जब्त किये गये. मामले की छानबीन चल रही है. गोपाल साहू के नाम से होटल में चार कमरा बूक था.
दरअसल प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि होटल में कांग्रेस प्रत्याशी के पास भारी मात्रा में कैश है. इस सूचना पर देर रात प्रशासन और इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान दो कमरे से 22 लाख रुपये बरामद किये गये. हालांकि मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी नहीं मिले.
बता दें कि गोपाल साहू कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के बड़े भाई हैं. इस बार पहली बार संसदीय चुनाव हजारीबाग सीट से लड़ रहे हैं. वह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. काफी माथापच्ची के बाद पार्टी ने उन्हें हजारीबाग से मैदान में उतारा है. इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीआई के भुवनेश्वर मेहता और केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी जयंत सिन्हा से है. तीनों प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा धनी गोपाल साहू ही हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours