झारखंड की पलामू सीट पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पूरे परिवार के साथ गढ़वा के बूथ संख्या 134 पर मतदान किया. इस बूथ पर उन्होंने सबसे पहले मतदान किया. वोट के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील भी की और कहा कि उन्होंने मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

पलामू के दंगल में इस बार 19 प्रत्याशी मैदान में हैं. लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के बीडी राम और आरजेडी के घूरन राम के बीच है. बी़डी राम यहां के सीटिंग सांसद भी हैं. पलामू में 2426 बूथों की व्यवस्था की गई है. यहां के कुल 18,76,378 वोटरों में 10,11,239 पुरुष, 8,65,139 महिलाएं शामिल हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है. पलामू, चतरा और लोहरदगा सीट पर सुबह सात बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी. तीनों सीटों पर कुल 59 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे ज्यादा 24 चतरा में, 19 पलामू और 16 लोहरदगा की दंगल में दांव आजमा रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours