कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार देर रात झारखंड की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया. रांची से सुबोधकांत सहाय, लोहरदगा से सुखदेव भगत और सिंहभूम से गीता कोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं चार सीटों, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी और चतरा के लिए बाद में उम्मीदवारों की घोषणा होगी. समिति की बैठक में कांग्रेस के खाते में आई सात सीटों पर बारीकी से चर्चा हुई.

जानकारी के मुताबिक धनबाद से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को उतारा जा सकता है. खूंटी से प्रदीप बलमुचू का नाम आगे चल रहा है. चतरा में जातीय समीकरण के मद्देनजर मनोज यादव पर पार्टी दांव खेलने को तैयार है. हजारीबाग से गोपाल साहू या योगेन्द्र साव की बेटी अम्बा प्रसाद को टिकट दिया जा सकता है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक- दो दिन के अंदर बाकी बचे चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान हो जाएगा. चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार ने हिस्सा लिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours