केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने लोहरदगा लोकसभा सीट से पर्चा भर दिया. गुमला में उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ सीएम रघुवर दास, चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय और राज्यसभा सांसद समीर उरांव मौजूद रहे. इससे पहले पालकोट रोड स्थित केदार बगान से सुदर्शन भगत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला.
सांसद समीर उरांव ने दावा किया कि विकास कार्यों और पीएम मोदी की छवि के दम पर सुदर्शन भगत की जीत पक्की है. वहीं सुदर्शन भगत ने कहा कि विकास के जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें इस बार पूरा किया जाएगा.
चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने दावा किया कि केन्द्रीय मंत्री जीत की हैट्रिक लगाएंगे. कांग्रेस के गरीबी हटाओ के नारे पर उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर बार- बार लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है. बतौर मंगल एनडीए के नेता सामने हैं, लेकिन महागठबंधन के नेता कौन हैं, पता नहीं. दूल्हे के बिना ही महागठबंधन बारात निकाल रहा है. सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इच्छाशक्ति वाली सरकार चाहिए और विकास के लिए डबल इंजन की सरकार.
सीएम रघुवर दास ने सूबे का पहला नामांकन करने के लिए सुदर्शन भगत को बधाई दी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours