झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 के बीजेपी ने शनिवार को बची हुई 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से रांची, चतरा और कोडरमा सीट से बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, चतरा से सुनील सिंह और रांची से संजय सेठ, को प्रतायाशी बनाया गया है.
झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी. वहीं, गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के खाते में गई है.
वहीं, रांची के वर्तमान सांसद और बीजेपी नेता रामटहल चौधरी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं. यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours