पाकुड़✍
राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री हेमलाल मुर्मू जी ने पाकुड़ ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें क्रमशःसोनाजोड़ी,मंगलापाड़ा,कालिदासपुर, विक्रमपुर,राजीपुर,कुस्मा फाटक,दादपुर मड़ुआपहाड़ी,पालीटोला, जमशेरपुर,गुलदाहा, तारानगर,इलामी,नवादा, रहसपुर में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के क्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह,जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी,मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश महामंत्री-सह-राजमहल लोकसभा प्रभारी के श्री हिसाबी राय,प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्फिका,जिला महामंत्री श्री बलराम दुबे,जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा मंराडी मौजूद थे।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री हेमलाल मुर्मू जी ने आमजनों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा आमजनों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उनके द्वारा दिया कि मोदी जी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के सेवार्थ कृत संकल्प है और उनके हित में इस 5 सालों में बहुत से कार्य गरीबों के किए हैं।
आज के क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार,महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला रजक,प्रवीण मंडल,अनंत तिवारी,अम्बरीश घोष,मंगल हाँसदाबाबूचांद मुर्मू, दिलीप सिंह,मोहन मंडल, लुतफुल हक मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours