झारखंड की राजधानी रांची में एक बीयर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके की पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टक्कर होने के कारण बीयर की पेटियां निकलकर बाहर आ गई. इस नजारे को देखकर लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई. शराब की लूट की संभावना जताते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियत्रित किया.
जानकारी के मुताबिक बीयर से भरा ट्रक राजभवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की वजह से बीयर की पेटियां भी सड़क में हर तरफ बिखर गयी और सड़क पर बीयर बहने लगी. वहीं बीयर की लूट ना हो इसे देखते हुए पुलिस भी वहां पहुंची. बता दें कि सभी बीयर सरकारी थी और इनकी कीमत 11 लाख के करीब है.
गोंदा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक नशे में था, जिस कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक चालक भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours