एक गलत वोट आपके बच्चे को चौकीदार या पकौड़ेवाला बना देगा, इसलिए जरा सोच समझकर वोट करिये. कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जमशेदपुर में लोगों से इसी अंदाज में वोट की अपील की. सिद्धू यहां सिंहभूम सीट से महागठबंधन प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया.
सिद्धू ने कहा कि ना राम मिला, ना रोजगाग..हर गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला. पेट खाली है औऱ तुम योगा कराए जा रहे हो..जेब खाली है औऱ तुम खाते खुलवाए जा रहे हो..खाने को खाना नहीं और तुम शौचालय बनवाए जा रहे हो.
सिद्धू ने आरोप लगाया कि पीएम रोजगार और अन्य मुद्दों पर उठ रहे सवालों से भागते हैं और मेक इन इंडिया की झूठी बातें कर विदेशी सहयोग से बुलेट ट्रेन लाने और सरदार पटेल की मूर्ति बनवाते हैं. देश के बच्चों के लिए पीएम चौकीदार बनने का ही सपना देख रहे हैं. सिद्धू ने दावा किया कि देश में जल्द ही बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल गांधी आने वाले हैं. उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम और उनके भक्त ऐसे बोलते हैं, मानों सारे विकास कार्य इन्हीं पांच सालों में हुए.
उधर, हजारीबाग में परमिशन नहीं मिलने के कारण सिद्धू रोड शो नहीं कर पाए. वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के पक्ष में रोड शो करने वाले थे. रांची के धुर्वा में भी उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours