गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के अंबाडीह में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाता हुए कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण हर तबके के लोग परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं. ऐसे में जनता एनडीए को क्यों वोट देगी. हेमंत ने दावा किया कि चार चरणों की वोटिंग के बाद महागठबंधन बहुत आगे चल रहा है.

इससे पहले जमशेदपुर में जेएमएम नेता ने 5 मई की रैली को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में पीएम मोदी को पंचायत स्तर पर रैली करनी होगी. हेमत ने रघुवर दास पर ओक्षी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सीएम कभी शिबूू सोरेन का पैर छूते हैं, तो कभी गलत आरोप लगाते हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते पांच सालों में देश और राज्य का विकास नहीं, बल्कि बीजेपी का विकास हुआ. महागठबंधन की सरकार बनी, तो राज्य में बंद हुए 15 हजार स्कूलों को दोबारा खुलवाया जाएगा.

उधर गिरिडीह की सभा में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य विकास से कोसों दूर है. बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. उन्होंने कोडरमा सीट से अपने लिए वोट की अपील की. वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि देश में यूपीए की सरकार बनी, तो हर गरीब के खाते में सालाना 72 हजार रुपया दिया जायेगा.

सभा को पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जेएमएम नेत्री कर्मिला टुडू सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours