सीएनटी- एसपीटी एक्ट को लेकर बीजेपी के शिबू सोरेन परिवार पर हमले का जेएमएम ने जवाब दिया. जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बोकारो और रांची के सरकारी बंगले को बीजेपी ने पर्सनल बता दिया है. ये हास्यास्पद है.

जेएमएम नेता के मुताबिक हेमंत और शिबू सोरेन इन बंगलों में रहने के अधिकारी हैं और जो जहां रहते हैं, वहीं का पता देते हैं. सुप्रियो ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने यहां के मूलवासी- आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. नियोजन निति और स्थानीय निति पर पार्टी बोलने से बचती रहती है. बतौर सुप्रियो सीएम रघुवर दास को हेमंत सोरेन का खौफ है. इसलिए बीजेपी उनपर ऐसे आरोप लगा रही है.

बता दें कि प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सीएनटी- एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर सोरेन परिवार ने 7 जिलों में 32 जमीनें खरीदीं. इनमें से 8 नई संपत्ति हैं. बोकारो में एक दिन में 16 जमीनों की रजिस्ट्री सोरेन परिवार ने कराई, जो एक रिकॉर्ड है. प्रतुल शाहदेव ने पूछा कि हेमंत सोरेन बताएं कि वे किस थानाक्षेत्र के निवासी हैं. क्योंकि सीएनटी- एसपीटी एक्ट के तहत कोई भी शख्स अपने ही थानाक्षेत्र में जमीन खरीद और बेच सकता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours