दुमका। लोकसभा चुनाव- 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। इस चरण में 19 मई को झारखंड के संताल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीट-दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए मतदान होगा। तीनों सीटों पर भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।
दुमका से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वे जीते तो नाैवीं बार सांसद बनेंगे। उन्हें कांग्रेस, झाविमो और राजद का समर्थन प्राप्त है। उन्हें भाजपा के सुनील सोरेन टक्कर दे रहे हैं। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो के विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल मुर्मू के बीच कांटे की टक्कर है। इसी तरह गोड्डा लोकसभा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच सीधी लड़ाई है। 2014 के चुनाव में तीन में भाजपा के खाते में सिर्फ गोड्डा सीट आई थी। जबकि दुमका और राजमहल पर झामुमो की जीत हुई थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours