JAC Board Result 2019, Jharkhand 10th: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in और jharkhand.gov.in और पर जारी किए हैं. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर अपने नतीजे देख सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स jacresults.com, indiaresults.com और examresults.net पर भी अपना स्कोर देख सकते हैं. दसवीं की परीक्षा में प्रिया राज ने टॉप किया है. 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक ली गई थी. परीक्षा में करीब 4.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. इस बार कुल 70.77 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं 72.99 फीसदी छात्र हुए पास और छात्राएं 68.67 फीसदी पास हुए हैं, जबकि पिछली बार 59. 48 फीसदी छात्र पास हुए थे. 1 लाख 67 हजार 916 फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours