पटना : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत आज (रविवार, 19 मई) हो रही वोटिंग के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। वोट डालने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्‍होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। जेडीयू नेता ने जहां केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया, वहीं जम्‍मू एवं कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 370 और इस राज्‍य की विधानसभा को विशेष शक्तियां देने वाले अनुच्‍छेद 35ए पर भी अपनी बात रखी। 
बिहार के सीएम ने चुनाव प्रक्रिया के लंबा खिंचने पर भी असंतोष जताया कि और कहा कि इसे कम अवधि में समेटा जाना चाहिए। उन्‍होंने आम चुनाव फरवरी, मार्च या नवंबर-दिसंबर के महीने में कराने की बात भी की, ताकि अप्रैल-मई की झुलसाने वाली धूप और तप‍िश से मतदाताओं को होने वाली परेशानियों से बचा सके। जेडीयू नेता ने एक बार फिर बिहार को व‍िशेष राज्‍य का दर्जा दिए जाने का मसला उठाया और कहा कि प्रदेश को यह दर्जा अवश्‍य मिलना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours