झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा पेश आया. अनियंत्रित होकर जाइलो कार पलट गई. इससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार तिलक समारोह में जा रहा था. उसी दौरान नीमियाघाट थानाक्षेत्र में एनएच-2 पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार धनबाद का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
मृतकों की पहचान लालू मांझी, जागो भुइयां, बुधन भुइयां, गोपाल भुइयां और अवैध रजक के रूप में हुई. वहीं घायलों में हीरा भुइयां, सनी मुंडा, राजू भुइयां, राजा भुइयां शामिल हैं. सभी धनबाद के केंदुआ से गया के बारहचट्टी तिलक समारोह में भाग लेने जा रहे थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours