लोहरदगा में पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया. सात हजार रुपए चोरी के आरोप में पंचायत ने नाबालिक लड़की को गर्म पानी और गोबर के घोल में हाथ डालने की सजा सुनाई. इससे पीड़िता के दोनों हाथ बुरी तरह से झूलस गये. सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस हरकत में आई. और मामला दर्ज कर पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता पर चोरी का आरोप कोई और नहीं बल्कि संबंधी ने लगाया था. आरोप के मुताबिक पीड़िता कुछ दिन पहले उसके घर आई थी. उसी दौरान सात हजार रुपए चोरी कर ली. मामला पंचायत में पहुंचा. पंचायत ने फैसले सुनाते हुए पीड़ित को गर्म पानी और गोबर के घोल में हाथ डालने की सजा सुनाई. इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से झूलस गये. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता की मां ने कहा कि पहले लोगों ने बच्ची की पिटाई की, फिर सजा सुनाकर गर्म पानी और गोबर के घोल में हाथ डालने को कहा. मैं बेबस होकर बस सबकुछ देखती रही. पीड़िता ने कहा कि वह घर गई थी, लेकिन पैसे नहीं चुराई.

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि इस मामले में पीड़ित पक्ष के बयान पर 6 लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन जारी है. पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी के मुताबिक यह अंधविश्वास से भी जुड़ा हुआ मामला लगता है. जांच जारी है.

दरअसल इस क्षेत्र में यह मान्यता प्रचलित है कि चोरी करने वाला अगर गोबर और गर्म पानी के घोल में हाथ डालेगा, तो उसका हाथ जल जाएगा. जबकि चोरी नहीं करने वाला का हाथ सुरक्षित बच जाएगा. इस मान्यता के आधार पर पंचायत ने नाबालिग बच्ची का हाथ घोल में डलवाया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours