धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के समर्थन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी 7 मई को जोर लगाएंगे। वे यहां पर करकेंद स्थित नेहरू उद्यान से से बरवाअड्डा हवाईपट्टी तक करीब दस किमी लंबा रोडशो करेंगे। इसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। धनबाद में कांग्रेस का मुकाबला वर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह से है। लोकसभा चुनाव- 2019 के छठवें चरण में 12 मई को मतदान है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन बजे दिन में राहुल गाधी का हेलीकॉप्टर नेहरू उद्यान में उतरेगा और वहा से रोडशो आरंभ होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी नेहरू उद्यान से रोड शो आरंभ करते हुए करकेंद, केंदुआ, गोधर, मटकुरिया, बैंकमोड़, श्रमिक चौक, पूजा टॉकीज, बेकार बाध, सिटी सेंटर, धैया, बरवाअड्डा हवाई अड्डा तक जाएंगे। बरवाअड्डा हवाई अड्डा से वे राची रवाना हो जाएंगे। राहुल गाधी की धनबाद पहुंचने को लेकर शुक्रवार को एसपीजी धनबाद पहुंच रही है। एसपीजी की टीम राहुल गाधी के रोडशो के लिए सुरक्षा का जायजा लेगी। राहुल गाधी के धनबाद में रोड शो को लेकर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार भी धनबाद पहुंच रहे हैं। यहा पार्टी के चुनाव कार्यालय में मोर्चा, संगठनों और काग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours