बसपा प्रत्याशी डॉ० जफर ओबैद के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी का क्षेत्र में धुआँधार चुनावी दौरा जारी है। बसपा झारखंड प्रदेश जोन कोर्डिनेटर सह लोकसभा प्रभारी सुबल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ता महगामा विस के सुड़नी, सिंहाड़ी, वाईतपुर,डोय,मेहरमा आदि क्षेत्र का दौरा किया तथा जफर ओबैद को हाथी छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाकर बहन कुमारी मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया।
  क्षेत्र में व्याप्त पानी, सड़क,बिजली,रोजगार की समस्या पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का लोगों ने पुरजोर विरोध किया।
  श्री दास ने कहा कि आवाम में नफरत फैलाने वाले व मानव को मानव से बाँटने वाले तथा स्वार्थी नेताओं को सबक सिखाने का काम जनहित में बसपा सदैव करते रही है। गोड्डा में भी यही किया जायेगा। कहा कि यहाँ की बहुसंख्यक दलित-मुस्लिम हाथी पर सवार होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए डॉ जाफर ओबैद को दिल्ली भेजने का मन बना लिया है। मौके पर बसपा जिला उपाध्यक्ष इन्द्र देव दास, जिला महासचिव सुधीर कुमार तुरी, संतोष भारती,खालीद मंसुर, समशाद मंसुर, शेख मंसूर, सायरा खातुन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours