राजधानी रांची में एक छात्रा ने 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. मंगलवार शाम झारखंड अकैडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया. खुशबू कॉमर्स की छात्रा थी. उसे अकाउंट में कम नंबर मिले थे और वह परीक्षा में फेल कर गई थी.

घरवालों के मुताबिक खराब रिजल्ट के चलते वह रातभर तनाव में रही. सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने घर से निकली और केतारी बागान रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी.

घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. गौरतलब है कि झारखंड अकैडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार शाम को बेहद सादे समारोह में 12वीं साइंस और  कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया. इंटर साइंस में 57 प्रतिशत और  कॉमर्स में 70.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए. साइंस में 20447 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि कॉमर्स में 7115 फर्स्ट क्लास से सफल हुए. इंटर साइंस में कुल परीक्षार्थी 93298 थे, जिसमें से 53186 पास हुए. कॉमर्स में कुल 35052 परीक्षार्थी थे, जिसमें 24436 पास हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours