जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावं जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ईस्लामनगर में 22 साल युवती को चोरी का विरोध करना महंगा पड़ा गया. आवाज लगाने की वजह से चोरों ने लड़की पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल लड़की को परजनों ने आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक लड़की ने बदमाशों को अपने घर में घुसते हुए देख लिया था. इस दौरान लड़की ने परिजनों को आवाज लगाई, जिसपर बदमाशों ने उसे गोली मार दी. जिसकी वजह से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. गोली लड़की के पेट में लगी है. परिजनों ने घायल लड़की को पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.
सामने आई अस्पताल की संवेदनशीलता-
वहीं एक बार फिर से एमजीएम अस्पताल की संवेदनशीलता सामने आई है. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल प्रशासन द्वारा एक स्ट्रेचर भी मुहैया नहीं कराया गया. परिजनों ने युवती को गोद में ही उठाकर एंबुलेंस तक ले गए.
फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बता दें कि बीते एक पखवाड़े के भीतर यह क्षेत्र में दूसरी घटना है, जहां अपराधियों ने गोली चालने की घटना को अंजाम दिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours