झारखंड में एनडीए गठबंधन को 12 सीटों पर जीत मिली है, जबकि महागठबंधन मात्र दो सीट पर सिमट गया. राजमहल और सिंहभूम सीट महागठबंधन के खाते में गई हैं. 11 सीटों पर बीजेपी और एक पर एनडीए की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है. वहीं, लोहरदगा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है.
इस बार सुदर्शन भगत ने कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को 10363 मतों के अंतर से हराया. सुखदेव भगत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वहीं, सुदर्शन भगत ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लंबित कार्यो को पूरा करेंगे. उन्होंने गुमला तक रेलवे लाइन जोड़ने की बात कही.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours