प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देवघर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे गोड्डा, दुमका और राजमहल सीट से बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे. पीएम 12:30 बजे कुंडा हेलीपैड पहुंचेंगे. वहां से 12:40 बजे सभास्थल पहुंचेंगे. करीब 25 मिनट पीएम सभा को संबोधित करेंगे. 1:35 बजे पीएम वहां से पश्चिम बंगाल के बसीरहाट के लिए रवाना होंगे.
संताल परगना को जेएमएम का गढ़ माना जाता है. बीजेपी जेएमएम के इस किले में सेंधमारी के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है. सीएम रघुवर दास संताल में ताबड़तोड़ सभा कर रहे हैं. स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करने का टास्क दिया गया है.
संताल की तीन सीटों में से दो राजमहल और दुमका पर जेएमएम का कब्जा है. राजमहल से जेएमएम के सीटिंग सांसद विजय हांसदा मैदान में हैं. उनको बीजेपी के हेमलाल मुर्मू टक्कर दे रहे हैं. दुमका में जेएमएम के शिबू सोरेन और बीजेपी के सुनील सोरेन में मुकाबला है. वहीं गोड्डा में बीजेपी के निशिकांत दुबे और जेवीएम के प्रदीप यादव के बीच टक्कर है. अंतिम चरण में 19 मई को तीनों सीटों पर मतदान होगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours