एनआईए की टीम ने चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की है. कोयला तस्करी एवं नक्सली गठजोड़ मामले में सिमरिया थाना रोड स्थित राम नारायण सिंह के घर में छापा मारा गया. जानकारी के मुताबिक सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में अवैध वसूली एवं नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर उगाही मामले को लेकर ये कार्रवाई हुई है.

छापेमारी में सिमरिया बीडीओ अमित मिश्रा और थाना प्रभारी शंभू शरण दास भी शामिल हुए. छापेमारी के वक्त घर में व्यवसायी राम नारायण सिंह, उनकी पत्नी, बहू और छोटे बच्चे उपस्थित थे. उनके बड़े बेटे अमित कुमार सिंह घर पर नहीं थे. हालांकि बीडीओ और थाना प्रभारी ने कार्रवाई के सिलसिले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

बता दें कि एनआईए की टीम ने दो माह पहले राम नारायण सिंह के छोटे बेटे व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुधांशु रंजन सिंह को गिरफ्तार किया था. वह अभी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours